गुजरात प्रदेश में नकली की भरमार कही नकली दवाइयां कही निकली पुलिस कही नकली पनीर कही जेलर कही नकली टोलनाका कही नकली दूध जहां देखो वहीं पर नकली की भरमार आखिर ऐसा क्यों

०५/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में नकली घी बनाने के कारखाने का भंडाफोड़, 319 किलो मिलावटी घी और 856 किलो तेल जब्त हुआ बरामद

गुजरात प्रदेश सुरत शहर में एक बार फिर नकली घी बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। लसकाना क्षेत्र में तबेले की आड़ में संचालित मिलावटी घी बनाने के कारखाने पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकली घी के साथ अन्य सामग्री जप्त की है कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब *319 किलो नकली घी* जब्त किया, साथ ही *856 किलो वेजिटेबल और सोयाबीन तेल भी कब्जे में लिया गया है।

इस मामले में नकली घी बनाने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

लसकाना पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि लसकाना गांव में अहीर समुदाय के फार्म के पीछे स्थित पीठा के अस्तबल की एक दुकान में शुद्ध घी के नाम पर मिलावटी घी बनाया और बेचा जा रहा है। इस गंभीर सूचना के आधार पर पुलिस ने आज *5 जनवरी* को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचे जहां से नकली की के साथ अन्य सामग्री को कब्जे में लिया

जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अलेश ईश्वर संधि लिया (उम्र 30 वर्ष), निवासी साईनाथ सोसायटी, कामरेज चार रास्ता* खतरनाक तरीके से नकली घी तैयार कर रहा था। अधिक मुनाफा कमाने के लालच में वह वनस्पति तेल और सोयाबीन तेल मिलाकर घी बनाता था तथा घी जैसी खुशबू और रंग देने के लिए इसमें विशेष प्रकार का एसेंस मिलाया करता था

पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने जब्त सामग्री को आगे की जांच के लिए सील कर आगे की कानूनी प्रतिक्रिया कर रही है

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नौ मई, शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर राजपुर चुंगी से निकलेगी महाराणा प्रताप की विशाल शोभायात्रा

    अर्जुन रौतेला आगरा। स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप आयोजन समिति, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड आगरा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष…

    *उत्तर प्रदेश में स्व गणना शुरू*

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  *तारीख 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक 8 स्टेप में अपने मोबाइल से आसानी से स्व गणना करें।* *8 स्टेप में घर…

    Leave a Reply