बाबा श्याम की 7 वीं डाक निशान यात्रा आज आगरा से खाटू धाम के लिए होगी रवाना, किरावली मे होगा भव्य स्वागत

बाबा श्याम की 7वीं डाक निशान यात्रा आज आगरा से खाटूधाम के लिए रवाना, किरावली में होगा भव्य स्वागत

किरावली/आगरा।

श्री श्याम आस्था परिवार आगरा द्वारा बाबा श्याम की 7वीं डाक निशान यात्रा का शुभारंभ आज 12 फरवरी को किया जा रहा है। यह पावन यात्रा आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर मिठाकुर, किरावली, कोराई टोल प्लाजा एवं फतेहपुर सीकरी होते हुए खाटू श्याम मंदिर (सीकर), राजस्थान के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रा के उपलक्ष्य में विगत रात्रि पार्क वेली अपार्टमेंट में बाबा के निशान पूजन एवं भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में समस्त परिवारजनों एवं श्याम प्रेमियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। बाबा के जयकारों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। निशान पूजन में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 फरवरी को दोपहर लगभग 1 बजे डाक निशान यात्रा का किरावली आगमन होगा। इस अवसर पर श्री श्याम आस्था परिवार किरावली द्वारा संस्था के अध्यक्ष सुमित मित्तल की किरावली स्थित दुकान पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

  • इस मौके पर श्री श्याम आस्था परिवार के अध्यक्ष शुभम मेडतवाल, संजय मित्तल, अजय बंसल, सुमित मित्तल, आयुष जैन, राजीव तिवारी, जगदीश अग्रवाल, विपिन मित्तल, वीरेंद्र सिंघल, हरेंद्र डागुर, लछमन सिंह, मोहन मित्तल, दिनेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा श्याम की डाक निशान यात्रा में शामिल होकर सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। यात्रा के माध्यम से श्याम भक्त खाटूधाम पहुंचकर बाबा के श्री चरणों में निशान अर्पित करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना करेंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन

    अर्जुन रौतेला आगरा। जिसको न निज जाति तथा निज देश पर अभिमान है। वह नर नहीं, नर पशु निरा है और मृतक समान है.. रविवार शाम इस मनोभाव के साथ…

    उद्यमियों के सहयोग से सरकार दौड़ाएगी “उद्योग एक्सप्रेस” : जयवीर सिंह

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। लघु उद्योग भारती द्वारा 33वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन वाटर वर्क स्थित अग्रवन में किया गया। “विरासत से विकास तक : आगरा के लघु…

    Leave a Reply