बाबा श्याम की 7 वीं डाक निशान यात्रा आगरा से खाटू धाम के लिये रवाना, किरावली मे हुआ भव्य स्वागत

किरावली/आगरा।

श्री श्याम आस्था परिवार, आगरा द्वारा बाबा श्याम की 7वीं डाक निशान यात्रा का शुभारंभ  गुरुवार 12 फरवरी को भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ किया गया। यह पावन यात्रा आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर मिठाकुर, किरावली, कोराई टोल प्लाजा तथा फतेहपुर सीकरी होते हुए खाटू श्याम (सीकर), राजस्थान के लिए प्रस्थान करेगी  श्याम प्रेमी बाबा का निशान लेकर 14 फरवरी को खाटू धाम पहुंचेंगे बाबा के श्रीचरणों मे निशानों को अर्पित करेंगे।
यात्रा के उपलक्ष्य में बुधवार की रात्रि को पार्क वेली अपार्टमेंट में बाबा के निशान पूजन एवं भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मधुर भजनों की रसधारा में श्याम प्रेमी भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण ‘हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

 तो वहीं गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे जैसे ही डाक निशान यात्रा का किरावली आगमन हुआ, तो श्री श्याम आस्था परिवार, किरावली द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियाँ जो कि पहले से ही पूर्ण कर ली गई थीं। संस्था के अध्यक्ष सुमित मित्तल की किरावली स्थित दुकान पर श्याम रथ पर विराजमान बाबा श्याम के डोले एवं पावन निशानों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल सभी श्याम प्रेमियों को शाल एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बाबा की सामूहिक आरती उतारी गई और मिष्ठान वितरण कर डोले को भावभीनी विदाई दी गई।

स्वागत कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बाबा के जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। इसके साथ ही यात्रा मे परिवार की महिला मंडल को भी शाल  व पटका पहना स्वागत किया गया। व महिला शक्ति ने भी यात्रा मे महत्वपूर्ण योगदान दिया

इस अवसर पर श्री श्याम आस्था परिवार के अध्यक्ष शुभम मेडतवाल, संजय मित्तल, अजय बंसल, सुमित मित्तल, आयुष जैन, राजीव तिवारी, जगदीश अग्रवाल, विपिन मित्तल, हरेंद्र डागुर , दीपक अग्रवाल, प्रदीप जैन,लछमन सिंह, मोहन मित्तल, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा श्याम की डाक निशान यात्रा में सच्चे मन से शामिल होकर की गई प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है। इसी अटूट आस्था के साथ श्याम भक्त खाटूधाम की ओर अग्रसर हुए, जहां वे बाबा के श्रीचरणों में निशान अर्पित कर क्षेत्र एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना करेंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़: अंतर्राष्ट्रीय कोच शेखर बॉस का जन्मदिन ‘वॉलीबॉल दिवस’ के रूप में मना, रेलवे मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    पाकुड़ | झारखंड में वॉलीबॉल के ‘भीष्म पितामह’ और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक शेखर बॉस के जन्मदिन को पाकुड़ में एक उत्सव की तरह मनाया गया। पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में इथेनॉल प्लांट को तत्काल चालू करने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री मंत्री और केंद्रीय सहकारीता मंत्री को संबोधित करते हुए लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल को लिखा पत्र वही उन्होंने बताया कि…

    Leave a Reply