आगरा:UP बोर्ड परीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

आगरा_UP बोर्ड परीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ब्रीफिंग कर निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान केंद्र में कोई लापरवाही मिलती है तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस कर्मी व शिक्षिकाएं लगाई जाएंगी।

परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश, शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। सभी जोनल, स्टेटिक, एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा कराएंगे।

जनपद में हाईस्कूल में 60371 जिसमें 32556 बालक, 27815 बालिका एवं इंटरमीडिएट में 61551 में 35415 बालक, 26136 बालिका कुल 121922  छात्र छात्राएं शामिल होंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

सीमित संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोजगारपरक शिक्षा का केंद्र है श्री गिर्राज देवांश अकादमी : नरेंद्र धनगर (रालोद) श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में…

जय बाबा बर्फ़ानी अमरनाथ यात्रा 2026 का आज से हुआ शंखनाद, बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पहला जत्था रवाना

​जय बाबा बर्फानी! अमरनाथ यात्रा 2026 का शंखनाद; ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ पहला जत्था रवाना ​जम्मू/श्रीनगर | 3 जुलाई, 2026: दशकों पुरानी आस्था, अटूट विश्वास और भोलेनाथ के…

Leave a Reply