होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा।

होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा।
।। कोसीकलां।

ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोसीकलां थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता धर्मवीर अग्रवाल (नगर पालिका अध्यक्ष), भूषण वर्मा (क्षेत्राधिकारी), वैभव गुप्ता (उपजिलाधिकारी छाता) एवं तहसीलदार द्वारा की गई। बैठक में नगर के समाजसेवी, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने होली और रमजान के दौरान सेशांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
इस दौरान नगरवासियों ने बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। नागरिकों ने त्योहारों के समय निर्बाध बिजली, पर्याप्त पानी की उपलब्धता और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;
साथ ही प्रशासन और पुलिस ने अफवाहों से बचने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत देने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं, जिन्हें मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में उपस्थित समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
संवाददाता –विष्णु कुमार

चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनोंके लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सी ए आई टी के चुनाव में गुजरात प्रदेश सुरत शहर के श्री चम्पा लाल बोधरा जी को सर्वसम्मती से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चुनाव 2026: चम्पालाल बोथरा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन निर्वाचि नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)। कन्फ़ेडरेशन…

    सुरत शहर कांग्रेस कमेटी ने सुरत शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( s o g ) पुलिस पर पक्षपात करने के लगाए गंभीर आरोप चुनाव आयोग को दिया गया आवेदन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र शहर में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच सूरत शहर कांग्रेस द्वारा पुलिस की एसओजी (स्पेशल…

    Leave a Reply