गुजरात प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, अपने नाम की तीन चरणों में जांच करें: राज्य में कुल 4.40 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए हैं। 3.95 लाख नाम कम किए गए हैं, जबकि सबसे अधिक सूरत में 85,734 नाम जोड़े गए हैं।

१८/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट

राज्य सरकार द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से मतदाता सूची सुधार हेतु स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। लगभग साढ़े छह माह तक चली इस प्रक्रिया के दौरान घर-घर सत्यापन, फॉर्म भरने, नाम जोड़ने-हटाने तथा सुधार संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ की गईं।

इस प्रक्रिया के अंतर्गत मध्यावधि प्रकाशन किया गया, जिसमें मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियाँ आम नागरिकों से 19 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक स्वीकार की गईं।

नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा विवरण में सुधार हेतु प्राप्त सभी दावे-आपत्तियों की सुनवाई दिनांक 10 फरवरी 2026 को संबंधित तहसीलदार/अधिकारी द्वारा की गई।

सुनवाई के दौरान आवेदकों को उपस्थित रहकर अपने प्रमाण, दलीलें एवं निवेदन प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। इसके पश्चात सभी मामलों की विधिवत जांच कर नियमों के अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।

प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि योग्य मतदाता का नाम न छूटे और अपात्र नाम सूची में न रहे, इस उद्देश्य से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियम सम्मत ढंग से की गई है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में SIT ने 5 अंतरजिला चोरों को दबोचा, चोरी का माल बरामद

    एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित SIT को मिली बड़ी कामयाबी, कांसे के बर्तन, एसी स्टैंड व गैस सिलेंडर समेत भारी सामान बरामद; आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास। पाकुड़।…

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने किया ताजमहल का दीदार

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल शनिवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump अपने…

    Leave a Reply