एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा,

राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

कोसीकला।


नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड पर बनी राधा कृष्ण कॉलोनी में पिछले लगभग एक माह से विद्युत खंभा गिरा हुआ है, जो अब कॉलोनीवासियों के लिए जानलेवा खतरा बन चुका है। बताया गया है कि यह खंभा एक मकान पर गिरा पड़ा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लगातार अनदेखी से आक्रोशित कॉलोनी की महिलाओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खंभा ठीक कराने के लिए विभागीय कर्मचारी पैसे की मांग कर रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित और भ्रष्टाचार को दर्शाता है। प्रदर्शन में शामिल राजबाला, मधु, दीपेश, गोविंद, करतार, तारावती, सरोज, सुमन, आशा और विजेंद्र सहित अन्य कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि गिरा हुआ खंभा हटाकर नया खंभा शीघ्र स्थापित नहीं किया गया, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे और बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यह खंभा बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

संवाददाता –विष्णु कुमार
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनोंके लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में SIT ने 5 अंतरजिला चोरों को दबोचा, चोरी का माल बरामद

    एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित SIT को मिली बड़ी कामयाबी, कांसे के बर्तन, एसी स्टैंड व गैस सिलेंडर समेत भारी सामान बरामद; आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास। पाकुड़।…

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने किया ताजमहल का दीदार

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल शनिवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump अपने…

    Leave a Reply