आगरा में बुजुर्गों को मिलेगा आंखों और स्वास्थ्य का मुफ्त इलाज

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी

 

आगरा। जनपद आगरा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की तैयारी की जा रही है। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों हेतु निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या के अनुसार, इस योजना के तहत कम से कम 50 पात्र वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की निःशुल्क सर्जरी कराई जाएगी। इसके साथ ही डिमेंशिया की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, अर्थराइटिस, कैल्शियम सहित अन्य जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी तथा सर्जरी के बाद फॉलो-अप की सुविधा भी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के संचालन के लिए अनुभवी, सक्षम एवं पंजीकृत संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों (NGO) तथा चिकित्सा सेवा प्रदाताओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं अपना प्रस्ताव 28 फरवरी 2026 की शाम तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, संजय पैलेस, आगरा में जमा कर सकती हैं।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

पाकुड़ में ‘चॉइस नंबर’ का डिजिटल मकड़जाल: नागालैंड लॉटरी की आड़ में व्हाट्सएप पर चल रहा करोड़ों का काला खेल

सड़कों से सिमटकर मोबाइल की स्क्रीन तक पहुँचा मौत का जुआ; व्हाट्सएप पर तय हो रही पाकुड़ के युवाओं की किस्मत।  सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: जिले में अवैध…

आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को दिल्ली में मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। गायत्री साहित्य संस्थान, सिविल लाइंस, नई दिल्ली द्वारा शर्मा न्यू आर्ट्स कॉलेज में 11वां स्थापना दिवस और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान की संस्थापिका बबली…

Leave a Reply