तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

*तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप💥*

 

सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेंटिंग का कार्य कर रहे मजदूर छोटेलाल माझी की तीन मंजिला छत से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटेलाल बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई पर काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरे।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, न तो सेफ्टी बेल्ट दी गई और न ही जाल या अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

 

सूत्रों का कहना है कि अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों में सुरक्षा नियमों का पालन ढीले ढाले तरीके से किया जा रहा है। यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाते, तो शायद यह हादसा टल सक

ता था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन घायल

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  रविवार शाम फतेहपुर सीकरी जयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडी समिति के नजदीक बाइक और मैक्स वाहन की आमने-सामने…

    हाईवे पार कर रहे युवक को ट्रक-ट्रॉली ने रौंदा, हालत गंभीर

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। कस्बे के जयपुर नेशनल हाईवे स्थित मोड़ बाईपास पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक…

    Leave a Reply