गुजरात प्रदेश सुरत शहर में एक बार फिर नाबालिक लड़की से अश्लील हरकत मामला दर्ज कार्यवाही में जुटी पुलिस

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में नाबालिग लड़की के अपहरण और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

*गुजरात प्रदेश सूरत, शहर में १० अप्रैल २०२६ को एक मामला सामने आया है

जिसमे एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और उसे धमकी दी गई। इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सूरत शहर के निवासी हैं। इस मामले में *साहिल रविंद्र प्रसाद* (निवासी: देवीदर्शन सोसायटी, गोडादरा, सूरत) को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। यह घटना ८ अप्रैल २०२६ की रात लगभग २१:३० से २२:३० बजे के बीच हुई।

पीड़िता की उम्र लगभग १५ वर्ष १० महीने है, अपने बड़े पिता (ताऊजी) के घर से टिफिन लेकर वापस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक मंदिर के पीछे आरोपी साहिल ने उसे रोका और जबरदस्ती अपने मोपेड (स्कूटर) पर बैठा लिया।

आरोपी पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहाँ उसने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोपी ने पीड़िता को कमर से पकड़कर जबरन चूमने का प्रयास किया।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसे धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुँचाएगा और घर पर इस बारे में बता देगा। वहीं डरी हुई पीड़िता किसी तरह वहां से छूटकर अपने घर पहुँची और परिवार को पूरी बात बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और ९ अप्रैल २०२६ की सुबह औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जबरदस्ती और धमकी देने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सैकड़ों की रैली के साथ 40 कार्यकर्ताओं का सम्मान, आस्था सिटी में गूंजा श्रमिक एकता का संदेश

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को आस्था सिटी, जीवनी मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह श्रमिक एकता और अधिकारों की बुलंद आवाज…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा बीस दिन से चल रहे अन्नपूर्णा भोजनालय में किया सहयोग जीता कामदारों का दिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी विस्तार में आज पांडेसरा पुलिस लाइन के नव नियुक्त पुलिस इंस्पेक्टर श्री के…

    Leave a Reply