किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन

किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन


किरावली।
गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत सोमवार को किरावली में सनातनियों, गौरक्षकों एवं साधु-संतों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार दीपंकर कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोनी बाबा आश्रम से हुई, जहां सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए और विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु तहसील कार्यालय तक पहुंचे।
तहसील परिसर में पहुंचकर सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और उसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष आर.के. इंदौलिया ने कहा कि सनातन धर्म में गौमाता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। प्रत्येक सनातनी अपने घर में प्रथम रोटी गाय के लिए निकालता है। उन्होंने कहा कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई कि गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए तथा सड़कों पर विचरण कर रही गौमाताओं के लिए व्यापक स्तर पर गौशालाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें भटकना न पड़े और प्रत्येक गौमाता को सुरक्षित आश्रय मिल सके।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत कथा वाचक विनोद महाराज, विहिप जिला उपाध्यक्ष आर.के. इंदौलिया, जितेंद्र रावत, अवधेश पंडित, मोनी बाबा मंदिर के महंत थाना नंद महाराज, कृष्णवीर (वकील), संतोष इंदौलिया, मनोज चौधरी, जतिन, राजेश, सोवित इंदौलिया, शैलेन्द्र सोलंकी, सौरभ चौधरी, नेकराज कुशवाह, कृष्णा इंदौलिया, राहुल चौधरी, विष्णु, राधा, कुलदीप पंडित, विनय चौधरी, चेतन ठाकुर, राहुल बॉक्सर, भगत सिंह, राजेश बघेल सहित सैकड़ों सनातनी उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    Leave a Reply