कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स एकेडमी ने वृक्षारोपण एवं हवन कर मनाई बुद्ध पूर्णिमा

अर्जुन रौतेला आगरा। उत्तर प्रदेश महिला वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खो-खो टीम एवं आगरा की नंबर वन खो-खो एवं एथलेटिक्स की अकैडमी कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी ने आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अपने अकैडमी प्रांगण में भगवान विष्णु के नवे अवतार भगवान बुद्ध का ध्यान करते हुए विशाल हवन अनुष्ठान का आयोजन कराया जिसमें अकादमी के संचालक, प्रशिक्षक गण, एवं सभी खेल वीरों ने भगवान बुद्ध से अपनी अकैडमी एवं सभी खेल वीरों की पवित्रता, सकारात्मकता, बौद्धिक ऊर्जा, शारीरिक ऊर्जा, एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।


यज्ञ अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत अकादमी द्वारा 6 वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया गया।
कुआँ खेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी को आगरा की सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स एवं खो-खो का प्रशिक्षण देने वाली अकादमी मानी जाती है एवं अकादमी की महिला टीम को उत्तर प्रदेश खो-खो कि सर्वश्रेष्ठ टीम होने का खिताब हासिल है एवं इस अकादमी में 6 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक के लगभग 74 खिलाड़ी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।


अकादमी संचालकों का मानना है कि सिर्फ अपना थोड़ा सा समय देकर अगर बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाया जा सकता है तो उसमें कोई हर्ज नहीं है अकादमी हमेशा अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए उचित फैसले एवं प्रशिक्षण देती रहती है एवं इसी प्रकार की धार्मिक अनुष्ठान एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता समय-समय पर अपने प्रांगण में आयोजित करवाती रहती है।

आज के कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एकेडमी संचालक मोहित यादव एवं दीपक यादव के मार्गदर्शन में मुख्य रूप से खेल वीर पुष्पेंद्र यादव, माधव यादव, प्राची यादव, शिवानी यादव के द्वारा संभाली गई एवं यज्ञ अनुष्ठान आशुतोष शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया एवं महाराज द्वारा सभी को अपना आशीष प्रदान किया गया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पाकुड़: उपायुक्त के निर्देश पर वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की हुई नि:शुल्क जांच

    पाकुड़-उपायुक्त मेघा भारद्वाज के दिशा-निर्देशानुसार आज शुक्रवार (1 मई 2026) को सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की…

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    संवादाता अर्जुन रौतेला। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दिनांक 1 मई, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष प्रार्थना सभा का…

    Leave a Reply