गुजरात प्रदेश भरूच जिले की राजनीति में गरमाहट विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एक साथ 3 FIR दर्ज पुलिस थानों को छावनी में तब्दील

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश भरूच जिले के झगड़िया GIDC ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर विधायक चेतर वसावा और पुलिस आमने-सामने

भरूच जिले के झगड़िया GIDC क्षेत्र में हुई भीषण ब्लास्ट और उसके बाद श्रमिकों की मौत की घटना ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद का रूप ले लिया है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक चेतर वसावा और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।

विधायक चेतर वसावा ने स्पष्ट कहा कि वे झूठी शिकायतों से डरने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें कई श्रमिक झुलस गए और दो की मौत हो गई।

घटना के बाद पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन तेज हुआ, लेकिन इसी बीच पुलिस द्वारा चेतर वसावा के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि झगड़िया की एक केमिकल कंपनी में 23 तारीख को आग और ब्लास्ट की घटना हुई थी, जिसमें 16 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए थे और दो की मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के बाद पांच दिनों तक कंपनी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस ने की कार्रवाही

पुलिस ने विधायक चेतर वसावा के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और कंपनी परिसर में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में तीन एफआईआर दर्ज की हैं।

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर अ स्थायी रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए GIDC पुलिस मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल देखने को मिला प्रशासन के द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    Leave a Reply