गुजरात प्रदेश सुरत जिले में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेंसेस प्रतिक्रिया शुरू इंग्यारह तालुका पंचायत एक जिला पंचायत चार नगर पालिका को किया शामिल

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत जिले भाजपा में सेंसेस प्रक्रिया शुरू, पदाधिकारियों के चयन को लेकर मंथन

सूरत जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक प्रक्रिया के अंतर्गत सेंसेस प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया में जिले की 11 तालुका पंचायत, 1 जिला पंचायत तथा 4 नगरपालिकाओं को शामिल किया गया है।

पल साणा तालुका पंचायत प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण बगुमरा गांव की पूर्व अध्यक्ष अश्वनी निकुंज सिंह वासिया का नाम संभावित दावेदार के रूप में चर्चा में है।

बैठक के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त तीन सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहे, जिनमें प्रभारी छत्रसिंह मोरी, भाजपा महिला मोर्चा की कल्पना बहन पटेल तथा प्रदेश सदस्य राजेश भाई पटेल शामिल रहे।

आज आयोजित सेंसेस प्रक्रिया के बाद सभी नामों की सूची तैयार कर प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगामी नियुक्तियों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

दिनभर विभिन्न चरणों में चुने गए प्रतिनिधियों से संवाद किया गया। कडोदरा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित बैठक में कल्पेश भाई एम. टेलर, करण भाई भरवाड़ और राम भाई भरवाड़ के नाम चर्चा में आगे रहे। उल्लेखनीय है कि कल्पेश भाई पटेल अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि करण भाई पिछले तीन वर्षों से विभिन्न पदों पर सक्रिय हैं।

इस प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * रुपैईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी

    भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे…

    दिल्ली जंतर मंतर पर विद्यार्थियों की हित की लड़ाई लड़ रहे सोनम वांगचूक ++++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सोमन वांगचुक के समर्थन में सूरत और अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जताया रोष सूरत, 19 जुलाई।…

    Leave a Reply