गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के बैंक डकैती मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस लुटेरों तक पहुँची
जिस घर में लुटेरे रुके थे वह घर और तीन बाइक मिलीं; आने वाले दिनों में अपराध सुलझने की संभावना
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के लम्बे हनुमान रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज डकैती की घटना में, सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। संभावना है कि पुलिस आने वाले दिनों में लुटेरों को पकड़ लेगी। पुलिस ने कीम क्षेत्र से लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई तीन बाइक जब्त की हैं और उस घर का भी पता लगा लिया है जहाँ लुटेरे ठहरे थे।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले सोमवार दोपहर को पूरी तैयारी के साथ आए पाँच हिंदी भाषी लुटेरों ने लम्बे हनुमान रोड पर एफिल टॉवर के पास श्री शक्ति टॉवर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर धावा बोल कर लुटेरों ने पिस्टल की नोंक पर स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की लूट की थी उन्होंने पैसे विमल के थैलों में भरे और स्टाफ के मोबाइल फोन भी छीन लिए। इसके बाद वे अपनी बाइकों पर सवार होकर कामरेज की ओर भाग निकले।
रास्ते में उन्होंने अलग-अलग जगहों पर स्टाफ के मोबाइल फोन फेंक दिए थे। घटना की सूचना मिलते ही वराछा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुँचीं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक के सर्विस मैनेजर किरण भाई प्रकाश भाई भोगे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लुटेरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग दिशाओं में प्रयास शुरू कर दिए थे।
पुलिस की जांच और सफलता
क्राइम ब्रांच के तकनीकी सर्विलांस विभाग द्वारा की गई जांच के आधार पर, पुलिस दांडी रोड स्थित उस घर तक पहुँच गई है जहाँ लुटेरे ठहरे थे। मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस ने कीम के पास से लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई तीन बाइकें भी बरामद कर ली हैं।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह में कुल 6 लुटेरे शामिल थे। माना जा रहा है कि ये शातिर अपराधी बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हो सकते हैं
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





