गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अल्थान पुलिस स्टेशन विस्तार में एक सॉफ्ट वेर इंजीनियर पर पड़ोसियों ने किया हमला

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला: पड़ोसी दंपत्ति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

सूरत शहर के अलथाण थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर आवास में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर पड़ोसी दंपत्ति सहित तीन लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने अलथाण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमन नगर आवास के G-111 में रहने वाले 37 वर्षीय भावेश जयंतीलाल (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे अपनी ऑफिस से काम पूरा कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपनी बिल्डिंग के दरवाजे के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से मौजूद पड़ोसी मनोज सोलंकी, माही सोलंकी और कल्पना राठौड़ ने उन्हें रोक लिया।शिकायत के मुताबिक, पुरानी अदावत के चलते आरोपियों ने भावेश को घेरकर पहले गालियां दीं और “नपुंसक”, “हिजड़ा” तथा “चोर” जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया। इसके बाद माही सोलंकी ने भावेश का गला दबाने की कोशिश की, वहीं मनोज सोलंकी ने उनके चेहरे पर मुक्के मारे। इस दौरान भावेश को जमीन पर गिराकर उनके कपड़े फाड़ दिए गए और गले में पहनी तुलसी व रुद्राक्ष की माला भी टूट गई।

आरोप है कि माही सोलंकी ने भावेश के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर नाखूनों से खरोंच भी मारीं और उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना के बाद भयभीत होकर भावेश ने सोसायटी के प्रमुख के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

अल थाण पुलिस ने इस मामले में मनोज सोलंकी (निवासी G-1107), माही सोलंकी (निवासी G-1107) और कल्पना राठौड़ (निवासी G-1407) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से उत्तर भारत की तरफ जाने वाली गोडान एक्सप्रेस के रूट में किया बदलाव

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से विशेष सूचना: गोरखपुर–LTT–गोरखपुर (गोडान एक्सप्रेस 11055/11056) के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन यात्रियों की सुविधा हेतु सूचित किया जाता…

    गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग कि गंभीर लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल

    गुजरात प्रदेश के महीसागर जिले मे शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने पढ़ेगा…

    Leave a Reply