गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश अवरल्ली जिले के मेघरज में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया रोष, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
मेघरज, अरवल्ली जिले के मेघरज में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत दिन-रात कार्य करने वाले कर्मचारियों की स्थिति बेहद दयनीय बन गई है। पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है।
गुजरात मनरेगा कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर मेघरज तालुका के कर्मचारियों ने एकत्र होकर काली पट्टी बांधकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मेघरज तालुका विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी वेदना व्यक्त की।
कर्मचारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि, “हम गांवों में रोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। वेतन के अभाव में घर खर्च चलाना, बच्चों की स्कूल फीस भरना और दवाइयों का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है।”
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन के समक्ष समस्या रखने के बावजूद केवल खोखले आश्वासन ही दिए गए हैं। कर्मचारियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel

