*रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में आज ग्राम नंगली किठौर में जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोरोना वायरस से बचाव के विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया*

रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में आज ग्राम नंगली किठौर में जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोरोना
वायरस से बचाव के विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ गंगादास सिंह ने की। संगोष्ठी में गांव के गणमान्य लोग शामिल हुए, इस अवसर पर संस्थान के बायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री अनुज चौहान, राजकुमार वर्मा, अश्वनी मिश्रा, तथा डॉ सरफ़राज़ आलम ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के उपाय बताये। अश्वनी मिश्रा ने मास्क एवं सैनिटाइज़र का प्रयोग, बार बार हाथो की सफाई करना सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना तथा वैक्सीन लगवाना आदि सुझावों पर प्रकाश डाला। कॉलेज के डारेक्टर डॉ पवन तोमर ने ग्राम नगली के प्रधान को मास्क देकर ग्रामीणों में मास्क वितरण का अनुरोध किया। इसके बाद बीएससी मैथ एवं बायोलॉजी विभाग के छात्र छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। कोरोना से बचाव के बारे में पोस्टर,बैनर तथा नारे लगाकर ग्रामीण जनता को जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से मास्क वितरण किये गए। ग्रामीण लोगो का भी जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग रहा। जिसमे प्रमुख रूप से मौ० आरिफ, ललित कुमार, लोकेशसिंह, मुनकाद अली, देशपाल सिंह ठाकुर, तुषार चंदेल, पंकज चंदेल, आदि मौजूद रहे।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश भरूच जिले की राजनीति में गरमाहट विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एक साथ 3 FIR दर्ज पुलिस थानों को छावनी में तब्दील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भरूच जिले के झगड़िया GIDC ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर विधायक चेतर वसावा और पुलिस आमने-सामने भरूच जिले…

    गुजरात राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल करने की मांग को लेकर गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनगणना निर्देशक को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रम को लेकर जनगणना निदेशक को महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply