गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सांकल चंद पटेल यूनिवर्सिटी का 10 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गयाएनवीडिया आधारित अत्याधुनिक एआई लैब “यूनि ब्रेन” का हुआ उद्घाटन
सूरत, 12 मई। उत्तर गुजरात की प्रतिष्ठित एवं NAAC ग्रेड ‘ए’ मान्यता प्राप्त सांकलचंद पटेल यूनिवर्सिटी में विश्वविद्यालय का 10वां स्थापना दिवस उत्साह, गौरव और भव्यता के साथ मनाया गया। शिक्षा, समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित इस संस्थान ने पिछले दस वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत कर्मवीर स्वर्गीय श्री सांकलचंद दादा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक अग्रणी, विद्यार्थी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जितेंद्रभाई पटेल तथा गुजरात राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री नितिनभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री श्री भूपेंद्रसिंह चूडासमा और महेसाणा के सांसद श्री हरीभाई पटेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर एबीपी अस्मिता न्यूज चैनल के श्री रोशनलाल पटेल, नवगुजरात समय एवं अहमदाबाद मिरर के ग्रुप एडिटर श्री अजय उमट सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विश्वविद्यालय द्वारा मेडिकल, आयुर्वेद, नर्सिंग, फार्मेसी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, डिजाइनिंग और कॉमर्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर समाज और राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई।
समारोह का मुख्य आकर्षण विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित एनवीडिया आधारित अत्याधुनिक एआई लैब “यूनि ब्रेन” का उद्घाटन रहा। यह लैब विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी संस्थान विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel




