गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात राज्य के 72 आईएएस अधिकारियों का तबादला, तेजस परमार बने सूरत के नए कलेक्टर
डॉ. सौरभ पारधी को सिविल सप्लाई विभाग का डायरेक्टर बनाया गया, आठ नए महानगर पालिका आयुक्तों की नियुक्ति
सूरत, 13 मई। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गुरुवार सुबह जारी आदेश में राज्य के कुल 72 आईएएस अधिकारियों की बदली और नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इस फेरबदल में जिला कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों तथा विभिन्न सरकारी निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इस तबादले में पहली बार नवगठित वडोदरा महानगर पालिका के लिए स्थायी आयुक्त की नियुक्ति की गई है। साथ ही आठ नगर निगमों के आयुक्तों की भी बदली की गई है।
तेजस परमार को सूरत का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. सौरभ पारधी को सिविल सप्लाई विभाग का डायरेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद कलेक्टर सुजल मेहरा को स्टेट टैक्स विभाग में स्पेशल कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।
जामनगर नगर निगम के आयुक्त डी. एन. मोदी का तबादला गांधीनगर शहरी विकास आयुक्त के रूप में किया गया है। वहीं नर्मदा जिला कलेक्टर श्वेता मोडिया को गुजरात स्टेट ट्राइबल डेवलपमेंट रेसिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन (GSTDREIS) का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से शासन और विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी तथा अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel



