व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में भारत विकास परिषद का संकल्प

अर्जुन रौतेला आगरा। भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत की प्रांतीय दायित्व ग्रहण एवं कार्यशाला का आयोजन अमृतम शाखा के आतिथ्य होटल मधुश्री, नुनहाई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें आगरा, फिरोजाबाद एवं मथुरा जनपदों से परिषद की 34 शाखाओं के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन तथा राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात ब्रज प्रांत की नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न गतिविधियों के प्रभारी एवं संयोजकों ने अपने-अपने दायित्वों का विधिवत ग्रहण किया।


कार्यक्रम में गत वर्षों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर व्यापक मंथन किया गया तथा आगामी वर्ष के लिए संगठनात्मक विस्तार, सेवा कार्यों, संस्कार आधारित कार्यक्रमों एवं सदस्यता वृद्धि अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीन गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद का प्रत्येक सदस्य योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि परिषद सेवा और संस्कार के समन्वय के माध्यम से भारतीय संस्कृति, चिंतन एवं आदर्श परंपराओं को समाज में सशक्त रूप से स्थापित कर रही है। उन्होंने शाखा स्तर पर वित्तीय अनुशासन, खाता संचालन एवं एओपी गठन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।


क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए शाखा स्तरीय कार्यशालाओं के आयोजन एवं सदस्यता वृद्धि अभियान को गति देने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. राजेश पालीवाल ने परिषद के नियम-विनियम, कार्यक्रम आयोजन एवं प्रोटोकॉल संबंधी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
राष्ट्रीय सह संयोजक प्रकाशन डॉ. तरुण शर्मा ने शाखाओं में प्रवास बैठकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय दायित्वधारियों के प्रवास से शाखाओं को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होती है।


राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक (सेवा) अनुराग दुबलिस एवं क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक ‘सेवा’ प्रमोद सिंघल ने परिषद द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों—स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांग सहायता शिविर, कौशल विकास योजना, ग्राम विकास एवं ग्राम स्वास्थ्य उत्थान—की विस्तृत जानकारी दी।
राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य ‘पर्यावरण’ राहुल गर्ग ने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए “हरित, स्वच्छ एवं जागरूक भारत” के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने शाखाओं को पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।


राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य एडवोकेट बसंत गुप्ता ने शाखाओं में ट्रस्ट एंड प्रॉपर्टीज गठन की प्रक्रिया एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक ‘सम्पर्क’ पंकज सक्सेना ने सम्पर्क गतिविधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों एवं उनके सामाजिक प्रभाव की जानकारी दी।
राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य ‘महिला सहभागिता’ इंदू वार्ष्णेय एवं क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक गुंजन अग्रवाल ने महिला एवं बाल कल्याण, एनीमिया मुक्त भारत अभियान तथा महिला सहभागिता आधारित कार्यक्रमों के महत्व को विस्तार से समझाया।
राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य ‘संस्कार’ पवन गौतम ने भारत को जानो प्रतियोगिता, राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन जैसे संस्कारमूलक कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु शाखाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।


क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद अपनी सुदृढ़ संगठनात्मक संरचना एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में सतत कार्य कर रही है तथा “स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत” के ध्येय वाक्य को सार्थक बना रही है।
आतिथ्य शाखा अमृतम की ओर से स्वागत उद्बोधन शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने स्वागत संबोधन के साथ शाखा दायित्वधारियों के कर्तव्यों एवं भूमिकाओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित मुक्त चिंतन सत्र में प्रतिभागियों ने शाखा संचालन एवं विभिन्न प्रकल्पों से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का प्रांतीय महासचिव सीए विवेक अग्रवाल ने किया, जबकि प्रारंभिक संचालन शाखा सचिव राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया। प्रांतीय वित्त सचिव अमित गुप्ता एवं शाखा कोषाध्यक्ष श्री मयंक जैन ने आभार व्यक्त किया।


कार्यशाला की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक टीटू गोयल, हरीश सुनेजा, अखिलेश भटनागर, दीपा गर्ग, डॉ. अमित गोयल, उपाध्यक्ष रवि शिवहरे, धर्मगोपाल मित्तल, जिला समन्वयक आगरा राजेश गोयल, सह समन्वयक पुष्पेंद्र सिसोदिया, जिला समन्वयक फिरोजाबाद विपुल अग्रवाल, सह समन्वयक मनोज मित्तल, के.के. अग्रवाल एवं मुकेश मित्तल आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।


इस अवसर पर आतिथ्य शाखा अमृतम के संरक्षक नितेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, श्रीनाथ गुप्ता, लव कुश मिश्रा, सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, उपाध्यक्ष महिला सहभागिता रेखा अग्रवाल, विकास गोयल, अजय शिवहरे, ज्योति मोहन जिंदल, गौरव बिंदल, दीपक भार्गव, संजीव गुप्ता, सुधीर जैन, आलोक अग्रवाल, अमित पाराशर, हेमंत सिंघल, मुकुल बंसल, ज्योति मित्तल, राजेश बंसल, पुनीत अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, सुनील कुमार बंसल, विकास आनंद वर्मा, पवन बंसल, बृजमोहन रेपुरिया, गिरीश अग्रवाल, बृजेश बंसल, विकल गर्ग सहित ब्रज प्रांत की विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, गतिविधि संयोजक एवं बड़ी संख्या में प्रांतीय दायित्वधारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    “सनातन समागम” में गूंजा धर्म रक्षा और सामाजिक एकजुटता का संदेश

    आगरा। सनातन मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता और जागरूकता के उद्देश्य से सनातन रक्षा ट्रस्ट द्वारा आयोजित “सनातन समागम” का भव्य आयोजन होटल जेएमएस इन, बोदला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    उग्रं वीरं महाविष्णुं” मंत्रोच्चार के साथ हुआ दिव्य नृसिंह हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे संग श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव सम्पन्न

    अर्जुन रौतेला आगरा। इस्कॉन आगरा एवं राधा सखी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में समाधि पार्क, सूर्य नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन भगवान नृसिंहदेव के दिव्य हवन, पूर्णाहुति…

    Leave a Reply