गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
सूरत ग्रामीण पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी अस्पताल संचालित करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
सूरत ग्रामीण जिले में अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ओलपाड पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सायन क्षेत्र में बिना वैध डिग्री और रजिस्ट्रेशन के एलोपैथिक अस्पताल चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा मानव जीवन के साथ खिलवाड़ करते हुए अवैध रूप से चिकित्सा सेवा संचालित की जा रही थी।
पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया तथा पुलिस अधीक्षक अक्षय एंजीनियर के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान ओलपाड पुलिस स्टेशन के पी.आई. सी.आर. जडेजा एवं पीएसआई डी.पी. देसाई की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सायन-अमरोली चार रास्ता के पास स्थित “वंश हॉस्पिटल” में अचानक छापेमारी की।
जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद व्यक्तियों से गुजरात मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र मांगा गया, लेकिन कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में सामने आया कि आरोपी बिना लाइसेंस के एलोपैथिक चिकित्सा कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र भाई हीरा भाई वाघ, सुनील गंगाराम भांभरे और लक्ष्मण पीना कीन मेहता शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध गुजरात मेडिकल प्रैक्टिस एक्ट 1963 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस संयुक्त कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग और ओलपाड पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel




