गुजरात प्रदेश सुरत शहर मर्केंटाइल को ओप बैंक पर क्या बोले गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक:::::;;;;;;

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशकों पर बैंकिंग कानून उल्लंघन का आरोप, वित्त मंत्री को भेजा गया स्मरण-पत्र

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं किसान नेता दर्शन ए. नायक द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को स्मरण-पत्र भेजकर सूरत मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशकों एवं चेयरमैन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

स्मरण-पत्र में आरोप लगाया गया है कि बैंक के निदेशक एवं चेयरमैन THE BANKING LAWS (AMENDMENT) ACT, 2025 का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। नए बैंकिंग कानून के अनुसार सहकारी बैंकों में निदेशकों का अधिकतम लगातार कार्यकाल 10 वर्ष निर्धारित किया गया है, लेकिन सूरत मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक के कई निदेशक एवं चेयरमैन 10 वर्ष से अधिक समय से पद पर बने हुए हैं। इसके बावजूद उन्होंने न तो इस्तीफा दिया है और न ही नए चुनावों की घोषणा की है।

दर्शन नायक ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक एवं अन्य संबंधित विभागों को आवेदन दिए गए थे, जिसके बाद रिजर्व बैंक द्वारा बैंक का निरीक्षण भी किया गया था। बावजूद इसके अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे हजारों जमाकर्ताओं, शेयरधारकों और आम जनता के हित प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने मांग की है कि बैंक के वर्तमान निदेशकों एवं चेयरमैन को तत्काल पद छोड़ने के निर्देश दिए जाएं, कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा कानूनी प्रावधानों के अनुसार तुरंत नए चुनाव करवाए जाएं।

स्मरण-पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सहकारी बैंकिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता पर गंभीर असर पड़ेगा और जनता का विश्वास कमजोर होगा।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    उपायुक्त का औचक निरीक्षण: अनुमंडल, एलआरडीसी कार्यालय और जिला अभिलेखागार की जांची व्यवस्थाएं, कार्यशैली सुधारने के निर्देश

    लंबित मामलों का समय पर करें निष्पादन, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई पाकुड़ –प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला…

    बकरीद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं पर्व, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पाकुड़ :-आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित…

    Leave a Reply