रीवा: माता शीतला मंदिर में आज से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
रीवा (मध्य प्रदेश)।
जिला रीवा के सितलहा स्थित सुप्रसिद्ध माता शीतला मंदिर परिसर में आज, रविवार 7 जून 2026 से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया है। अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक भगवान राधारमण की मंगलमय कृपा से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत
कथा के प्रथम दिन आज प्रातः 08:00 बजे माता शीतला मंदिर परिसर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर, सिर पर मंगल कलश लेकर जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पूरा क्षेत्र भगवान कृष्ण और राधा रानी के भजनों से गुंजायमान हो उठा।
प्रयागराज के महाराज श्री करेंगे कथा रसपान
इस ज्ञान यज्ञ के मुख्य कथा व्यास प्रयागराज से पधारे परम श्रद्धेय श्री नारायण प्रपन्नाचार्य जी महाराज हैं। महाराज श्री अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण के गूढ़ रहस्यों, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन दर्शन पर संगीतमय प्रकाश डालेंगे।
कथा का समय और सारिणी
आयोजन समिति ने बताया कि यह संगीतमय कथा आज 7 जून से शुरू होकर आगामी शनिवार, 13 जून 2026 तक अनवरत चलेगी।
कथा का स्थान: माता शीतला मंदिर सितलहा, जिला रीवा (म.प्र.)
कथा का समय:प्रतिदिन सायं 04:00 बजे से प्रभु की इच्छा (हरि इच्छा) तक।
स्थानीय आयोजन समिति और धर्मप्रेमी जनता ने क्षेत्र के सभी परम भागवत जनों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रतिदिन समय पर पंडाल में पहुंचकर कथा श्रवण करें और अपनी हाजिरी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
रिपोर्टर
प्रशांत शुक्ल TN News 24 ✍️
Updated Video







Subscribe to my channel




