गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिए गए युवक की++++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

पांडेसरा पुलिस हिरासत में युवक की मौत, मामले की जांच शुरू

पांडेसरा पुलिस स्टेशन में दर्ज दारू पीने के एक मामले में हिरासत में लिए गए युवक की मेडिकल जांच के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ए सी पी श्री जेड आर देसाई साहब ने बताया कि पांडेसरा के गणेश नगर निवासी रंजीत चेतर पटेल (25 वर्ष) को पांडेसरा पुलिस ने दारू पीने के मामले में हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ हेतु पुलिस स्टेशन लाया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी को रात में मेडिकल चेकअप के लिए न्यू सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन से अस्पताल ले जाते समय युवक को अचानक दौरा पड़ा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पांडेसरा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस घटना को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस विभाग ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नानपारा पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित *मनोज त्रिपाठी.

    आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी अमृता यादव की अध्यक्षता में तथा क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के साथ में…

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के स्वीमिंग समर कैंप का हुआ भव्य समापन : बच्चों ने कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का किया शानदार प्रदर्शन

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन स्वीमिंग कैंप का आज, 13 जून, 2026 को उत्साह, उपलब्धियों और प्रेरणा से भरपूर वातावरण में भव्य समापन हुआ।…

    Leave a Reply