आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी अमृता यादव की अध्यक्षता में तथा क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के साथ में नानपारा कोतवाली के परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नानपारा ने शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के वातावरण में मनाने की अपील की।नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह ने
कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ताजियादारों को तथा अन्य व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने के लिए कहा कि पुलिस सदैव आपके साथ हैl बैठक में उपस्थित मुस्लिम धर्मगुरुओं क्षेत्र के ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोगों द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच l
Updated Video





Subscribe to my channel



