गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर में सड़क धंसने की घटना ने उठाए निर्माण गुणवत्ता और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल
सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना ने एक बार फिर महानगरपालिका की कार्यप्रणाली और सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। बुधवार सुबह एक चलती हुई ट्रक अचानक सड़क धंस जाने के कारण उसमें फंस गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाल ही में निर्मित सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां से गुजर रही ट्रक फंस गई। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची तथा जेसीबी मशीनों की सहायता से ट्रक को निकालने का प्रयास शुरू किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों के बावजूद सड़कों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए गए होते तो नई सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होती।
लोगों का आरोप है कि शहर में लगातार सड़क धंसने, पुलों में खामियां आने और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो निर्माण कार्यों की निगरानी और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना के बाद अब सभी की निगाहें महानगरपालिका की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel




