आम आदमी पार्टी के विधायक को कोर्ट ने सुनाई सात साल कि सजा+++++++

गुजरात प्रदेश नर्मदा जिला

विधायक श्री चैतर वसावा को 7 वर्ष की सजा के बाद आम आदमी पार्टी का भाजपा पर हमला, फैसले को बताया राजनीतिक

गांधीनगर/नर्मदा: डेडियापाड़ा से आम आदमी पार्टी के विधायक चैत्र वसावा को अदालत द्वारा सात वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने इस फैसले को राजनीतिक प्रेरित बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसुदान गढ़वी ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और समस्याओं को लगातार उठाने वाले चैत्र वसावा को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चैत्र वसावा ने वन विभाग और आदिवासी किसानों के बीच हुए विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन बाद में उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की गई।

उन्होंने दावा किया कि चैत्र वसावा को पहले भी विभिन्न मामलों में जेल भेजा गया था और अब उन्हें सात वर्ष की सजा सुनाई गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि आदिवासी समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण उन्हें राजनीतिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

इसुदान गढ़वी ने यह भी आरोप लगाया कि आदिवासी समाज के लोगों को भाजपा में शामिल होने के लिए प्रलोभन दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक कार्रवाई मानती है तथा इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और जन प्रतिनिधित्व पर आघात बताया।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेगी और न्याय के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेगी। पार्टी का कहना है कि अंबाजी से उमरगाम तक आदिवासी समाज में इस निर्णय को लेकर व्यापक नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है।

हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और उच्च न्यायालय के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत पुलिस स्टेशन पर लगे गंभीर आरोप मामला पहुंचा हाई कोर्ट

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत विस्तार के चाय विक्रेता की पिटाई का मामला हाईकोर्ट पहुँचा अहमदाबाद/सूरत: लिंबायत क्षेत्र में टी-स्टॉल चलाने वाले एक…

    गुजरात प्रदेश के भावनगर में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद सरकार से आम नागरिको कि अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग गुजरात में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद…

    Leave a Reply