रोटरी क्लब ऑफ सुरत के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संभाली कमान किया पद ग्रहण

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

रोटरी क्लब ऑफ सूरत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री हर्षद किनखाबवाला एवं उनकी टीम का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न

सूरत, वर्ष 1937 में स्थापित रोटरी क्लब ऑफ सूरत के 90वें पद ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रोटेरियन श्री हर्षद किनखाबवाला ने वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर उनकी नई कार्यकारिणी टीम ने भी पदभार संभाला।

समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3060 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन श्री निलेश शाह, फर्स्ट लेडी श्री मति प्रीतिबेन शाह तथा पूर्व रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर कमल संघवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री कमल संघवी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि ऐसा शांतिपूर्ण विश्व बनाना है जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, भोजन, स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले। उन्होंने प्रभावी नेतृत्व के लिए समय प्रबंधन, मानव प्रबंधन तथा योग्यता आधारित कार्यसंस्कृति को आवश्यक बताया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री निलेश शाह ने अपने संबोधन में रोटरी के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए रोटरैक्ट एवं इंटरैक्ट क्लबों को सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सदस्य संख्या बढ़ाने के साथ-साथ फेलोशिप और सकारात्मक वातावरण विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री हर्षद किनखाबवाला ने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं की घोषणा करते हुए कहा कि क्लब पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक एवं सामुदायिक विकास, शिक्षा एवं साक्षरता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता, रोगों की रोकथाम एवं उपचार तथा शांति स्थापना एवं विवाद समाधान सहित रोटरी के सात प्रमुख सेवा क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करेगा।

समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष श्री कमल गांधी ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा पिछले कार्यकाल में चार अंतरराष्ट्रीय ग्रांट के माध्यम से समाजहित में किए गए उल्लेखनीय सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री हिमांशु ठक्कर, श्री हितेश जरीवाला, श्री तुषार शाह, आरआई डायरेक्टर श्री अशोक सिंघल, विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष, रोटेरियन तथा रोटरैक्ट, इंटरैक्ट एवं इंटरव्हील क्लबों के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह का समापन सेवा, नेतृत्व और समाज कल्याण के प्रति नई प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली मे गुंजा श्याम नाम झूले पर विराजे बाबा श्याम: भक्ति मे झूमें श्याम प्रेमी

    किरावली में गूंजा श्याम नाम, झूले पर विराजे बाबा श्याम; भक्ति में झूमे श्याम प्रेमी   किरावली। श्री श्याम साँवरा भक्ति मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को किरावली में बाबा…

    गुजरात प्रदेश सरकार का आयोजन या दिखावा आम आदमी का सवाल

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मौत के बाद ही क्यों जागता है गुजरात का तंत्र? दिखावे की कार्रवाई नहीं, स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही तय हो: जनहित में…

    Leave a Reply