कवि कुमार ललित ने अपनी गीत- कविताओं और अपने वक्तव्य से बिखरते पारिवारिक रिश्तों को सहेजने का दिया संदेश

अर्जुन रौतेला आगरा। ब्रह्मा कुमारीज, माउंट आबू स्थित रेडियो मधुबन के ऑनलाइन चर्चित कार्यक्रम ‘बातें मुलाकातें’ की 2010 वीं कड़ी में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित कवि कुमार ललित को फैमिली रिलेशनशिप विषय पर आयोजित स्पेशल एपिसोड के लिए विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता करने का अवसर मिला।

आरजे रमेश खेड़े के संयोजन-संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने पारवारिक रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अहम त्याग कर निरंतर आत्मीय संवाद किए जाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में लाइव जुड़ रहे दर्शकों और श्रोताओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए कुमार ललित ने युवा पीढ़ी को पारिवारिक मूल्यों से जोड़ना जरूरी बताया। यह भी कहा कि परिवार के विचारों में कितनी भी दूरी हो लेकिन मनों में दूरी नहीं रखनी चाहिए।

उन्होंने अपनी गीत- कविताओं से भी बिखरते पारिवारिक रिश्तों को सहेजने का संदेश कुछ यूँ दिया:- ” कुछ तन अच्छा हो जाएगा। कुछ मन अच्छा हो जाएगा। अपनों से मिलते रहना तुम। जीवन अच्छा हो जाएगा। रिश्ते, नाते, संबंधों से बढ़कर संसार नहीं करना। आँगन को आँगन ही रखना, इसमें दीवार नहीं करना.. ”

इस दौरान सुधा दवे ने लोकप्रिय फिल्मी गीत “अजीब दास्ताँ है ये, कहाँ शुरू कहाँ खतम, ये मंजिलें हैं कौन सी, न तुम समझ सके न हम” सुनाकर समाँ बाँध दिया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सचिन जी आई डी सी के जाबांज एवम् निडर पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुलदीप सिंह +++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंची सचिन GIDC पुलिस, पुलिस इंस्पेक्टर श्री कुलदीपसिंह गोहिल ने दिया भरोसा – “किसी भी समय…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कमिश्नर को आवेदन+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना में पुतला दहन के मामले में दर्ज शिकायत वापस लेने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त…

    Leave a Reply