गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे अपर सचिव++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के बाढ़ प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे अपर सचिव मिलिंद तोरवणे, प्रभारी सचिव श्रीमती शालिनी अग्रवाल भी रहीं मौजूद

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सूरत के दो पूर्व और एक वर्तमान आयुक्त भी पहुंचे

सूरत, 26 जुलाई:

भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के मद्देनज़र सूरत शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए शिक्षा विभाग (प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा) के अपर सचिव मिलिंद तोरवणे, सूरत जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती शालिनी अग्रवाल तथा नगर निगम आयुक्त एम. नागराजन ने विभिन्न प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

अधिकारियों ने उधना, लिंबायत सहित अन्य बाढ़ प्रभावित सोसायटियों और क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कांगारू सर्कल, जीएचबी क्षेत्र, माधवबाग सोसायटी, सत्यम शिवम सोसायटी, श्रीवर्धन सोसायटी, मीठी खाड़ी के समीप स्थित बस्ती, रावनगर, कमरूनगर, मजूरा पार्क, जूना कमरूनगर और रत्नज्योति नगर सहित कई इलाकों का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। साथ ही वर्षा का पानी निकालने, राहत कार्यों में तेजी लाने तथा स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद अपर सचिव मिलिंद तोरवणे और नगर आयुक्त एम. नागराजन ने सूरत-नवसारी रोड स्थित प्रमुख पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर वहां जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने 24×7 कंट्रोल रूम का भी दौरा किया और वहां प्राप्त हो रही शिकायतों के पंजीकरण, उनके निस्तारण की प्रक्रिया तथा संबंधित रजिस्टरों का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने सूरत महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध बाढ़ से संबंधित जानकारी, वर्षा के आंकड़ों तथा अन्य लाइव सूचना प्रणालियों की भी समीक्षा की।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि बाढ़ और वर्षा संबंधी आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सूरत महानगरपालिका के पोर्टल और अन्य आधिकारिक सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में मजदुर की मौत++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मजदूर की मौत; परिजनों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग…

    नीट और यूजी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नीट और यूजी परीक्षा विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, छात्रों के हित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता नई दिल्ली। केंद्रीय…

    Leave a Reply