गुजरात प्रदेश सुरत लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवार को*******

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट का वितरण

सूरत, 27 जुलाई।

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232-2 द्वारा मुख्यमंत्री राहत योजना के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित एवं आपदा से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सोमवार, 27 जुलाई 2026 को सूरत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 1,000 राहत किटों का वितरण किया जाएगा।

इस सेवा अभियान का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हेमल पटेल करेंगे। कार्यक्रम के समन्वयक लायन रविंद्र पटेल रहेंगे, जबकि डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिलीफ को-ऑर्डिनेटर लायन एडवोकेट नवेद शेख सहित जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में श्री एम.आर. देवी पूजक (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा श्री डी.जे. जांझा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राहत किटों का वितरण इंदिरा गांधी मेमोरियल स्कूल (लिंबायत), ओल्ड बॉम्बे नगर, अडाजन पाटिया, एम.एम.एन.एम.सी. धामणवाला गर्ल्स हाई स्कूल, सलाबत पुरा, ग्रीनिश महादेवजी विस्तार, पांडेसरा सहित सूरत के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में किया जाएगा।

लायंस क्लब इंटरनेशनल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाकर उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। इस सेवा अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत विस्तार में महिलाओं द्वारा::::::::::::

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लिंबायत विस्तार की रेल राहत कॉलोनी में महिलाओं का फूटा गुस्सा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उपेक्षा का…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष एवम् भूतपूर्व नगर सेवक श्री धनसुख भाई राजपूत की माता श्री का निधन शोक सभा++++++

    सुरत शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनसुख भाई राजपूत की माताजी का निधन, शोक सभा सुरत महानगरपालिका के पूर्व पार्षद एवं सुरत शहर कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री धनसुख…

    Leave a Reply