राम बारात मैं इस बार 149वीं जनकपुरी में दिखेगी भव्य धार्मिक झांकी
149वीं जनकपुरी में दिखेगी राम जन्म से पूर्व यज्ञ की झांकी
3 अक्टूबर से आमंत्रण यात्रा के साथ शुरू होगा जनकपुरी महोत्सव का रोड प्लान

आगरा। विश्व प्रसिद्ध आगरा की राम बारात के बाद इस बार जनकपुरी महोत्सव का आयोजन धार्मिक और पौराणिक प्रसंगों की भव्य प्रस्तुतियों के साथ किया जाएगा। जनकपुरी की 149वीं वर्षगांठ के अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्म से पूर्व संपन्न हुए यज्ञ के प्रसंग को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यज्ञ की आहुति और उसमें प्रज्वलित हुई अग्नि के प्रसंग को आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी है।
इस बार जनकपुरी महोत्सव में बाबा बजरंगबली और उनकी वानर सेना की विशेष झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन में धार्मिक प्रसंगों के साथ श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।

जनकपुरी महोत्सव का रोड प्लान 3 अक्टूबर से आमंत्रण यात्रा के साथ शुरू होगा। आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, अमर उजाला से किया जाएगा। इसके बाद यात्रा जनकपुरी क्षेत्र की विभिन्न अपार्टमेंट और कॉलोनियों से होते हुए भावना एस्टेट स्थित मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी।
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष राजू यादव सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आमंत्रण यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।
Updated Video





Subscribe to my channel





