चिश्ती के दरबार में कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए ख़ास दुआ

फतेहपुर सीकरी / आगरा। देश के मशहूर सूफी धार्मिक स्थल दरगाह हज़रत शेख सलीम चिश्ती में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए ख़ास दुआ और चादरपोशी का एहतमाम किया गया।
यह दुआ पीरज़ादा सैफ़ मियाँ चिश्ती की अगुवाई में अदा की गई, जिसमें मौलाना, हाफिज और बड़ी तादात में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

आपको बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 पर सह-पायलट ने कॉकपिट के क्रैश-एक्स से कैप्टन स्मित पर हमला कर दिया था। UAE अटॉर्नी जनरल ने आज इसे आतंकी हमले की कोशिश बताया है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया और 174 लोगों की जान बच गई। विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित लैंड कराया गया। कैप्टन फिलहाल अबू धाबी में अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।
पीरज़ादा सैफ़ मियाँ चिश्ती ने कहा, “कैप्टन स्मित ने घायल होने के बावजूद जो बहादुरी दिखाई, वह पूरे देश के लिए फख्र की बात है। उन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। देश को ऐसे ही बहादुर लोगों की जरूरत है। हमने बाबा सलीम चिश्ती के दरबार में उनकी जल्द सेहतयाबी और लंबी उम्र के लिए दुआ की है।”

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

राजीव सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज टेहू में गांधी जयंती पर विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान आगरा। विद्या भारती विद्यालय राजीव सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज, टेहू, आगरा में 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के…

ब्रेकिंग न्यूज़ | खंदौली खंदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों ट्रकों में लगी भीषण आग

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | खंदौली खंदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों ट्रकों में लगी भीषण आग आगरा के खंदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

Leave a Reply