अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने 101 अग्रवंशियों को किया सम्मानित, रमाशंकर अग्रवाल बने अग्रवंश भामाशाह

अर्जुन रौतेला आगरा। अग्रवंश सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार शाम दयालबाग स्थित द ग्रांड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण और समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान समाजसेवी रमाशंकर अग्रवाल को अग्रवंश भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया, जबकि 101 अग्रवंशियों को सम्मानित किया गया।


प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने अपनी पूज्य माताजी के नाम पर 101 महिलाओं को माँ इंद्रा देवी अन्नपूर्णा किट वितरित कीं। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 महिलाओं को माँ इंद्रा देवी नारी गौरव सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

समारोह में मेहंदी, थाल सज्जा, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में अग्रवंशी बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी का स्वरूप धारण करने वाले बच्चों की आरती उतारी गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में डांडिया की धूम रही, जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। इस अवसर पर खेरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुधीर गर्ग (गुड्डू भाई), मुरारी प्रसाद अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संरक्षक दिनेश अग्रवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संयोजक विकास बंसल ‘लड्डू’, अंकुर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, मनीष जैन, लव अग्रवाल, सुनील सिंघल, युगल सिंघल और मुकेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम का संचालन कवि कुमार ललित और अंशिका ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पूजा अग्रवाल, डॉ. राधिका मित्तल, विवेक गर्ग और पायल गर्ग शामिल रहीं। अंत में संयोजक विकास बंसल ‘लड्डू भाई’ ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका ने नागरिकों से++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका के वित्तीय वर्ष 2027-2028 के प्रारूप बजट के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित** *गुजरात प्रदेश सूरत।* सूरत महानगरपालिका…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लोकप्रिय लोकसभा सांसद श्री मुकेश भाई दलाल+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट झारखंड में जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में दो की मौत, 10 से अधिक घायल – सांसद मुकेश दलाल ने घायलों के समुचित…

    Leave a Reply