‘उभरता भारत, नई आशाएं’ कार्यक्रम में गूंजा युवा शक्ति का संदेश, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान

अर्जुन रौतेला आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) आगरा महानगर की ओर से 13 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन में ‘उभरता भारत, नई आशाएं’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन से जुड़े नए छात्र-छात्राओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, डॉ. मनुप्रताप सिंह, डॉ. शार्दूल मिश्रा, प्रीति बघेल और महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि अभाविप स्थापना काल से ही छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने पेपर लीक के कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन ने विद्यार्थियों के हित में एनटीए कार्यालय के बाहर आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तत्पर है। आज भारत तकनीक, अंतरिक्ष अनुसंधान, अर्थव्यवस्था और युवा ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। युवाओं के प्रयासों से देश का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा।

डॉ. मनुप्रताप सिंह ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता और नवाचार के माध्यम से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब युवा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं के सामूहिक प्रयासों से भारत वैश्विक स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

कार्यक्रम की भूमिका महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने रखी, जबकि संचालन प्रथम गोयल ने किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री अनुज ठाकुर, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राजेश लवानिया, विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी, पुनीत कुमार, प्रीति बघेल, तपस्या त्रिपाठी, सुमित शर्मा, दीपक कश्यप, नितिन दुबे, रोनित परमार, रचित यादव, शिवम कोहली, विवेक सिंह, भुवनेश उपाध्याय, जितेंद्र चौधरी, हर्ष तोमर, मयंक प्रताप और अश्वनी जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    नहीं होने देंगे, नहीं होने देंगे, अपने क्षेत्र में हम चौथ वसूली नहीं होने देंगे

    अर्जुन रौतेला आगरा। अग्रसेन वाटिका, बल्केश्वर में आयोजित एकजुटता प्रदर्शन एवं प्रेस वार्ता में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मनोज अग्रवाल पर चौथ वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाते…

    णमोकार महामंत्र व भव्य भजन संध्या से गूंजा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर

    अर्जुन रौतेला आगरा। सेक्टर-4बी, आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री 1008 प्रभु पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत सोमवार को भव्य धार्मिक…

    Leave a Reply