जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की रिहाई से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ED की शिकायत पर रामपुर के अजीमनगर थाने में आजम खान, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, जौहर यूनिवर्सिटी और ठेकेदारों के खिलाफ नई FIR दर्ज की गई है।

यह FIR 13 अक्टूबर की रात को दर्ज हुई थी। इससे पहले ED की 4 सदस्यीय टीम ने रामपुर जिला जेल में बंद आजम खान से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी।

क्या है 494 करोड़ का मामला?

ED का आरोप है कि जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में कुल *494.46 करोड़ रुपये* खर्च हुए, जबकि ट्रस्ट ने 2013-14 से 2024-25 तक के आयकर रिटर्न में सिर्फ *78.32 करोड़ रुपये* का ही पूंजीगत खर्च दिखाया।

यानी करीब *416.14 करोड़ रुपये* का हिसाब ट्रस्ट की घोषित आय-व्यय से मेल नहीं खा रहा है।

सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

ED की शिकायत में कहा गया है कि —
– सरकारी रसूख का इस्तेमाल करके सरकारी ठेके हासिल किए गए
– सरकारी निर्माण कार्यों के लिए मिले फंड को यूनिवर्सिटी में लगाया गया
– यूनिवर्सिटी के निजी परिसर में सरकारी फंड से काम कराया गया
– ठेकेदारों के जरिए करीब 55.8 करोड़, सरकारी कार्यों के जरिए 23.41 करोड़ और विधायक निधि से 6.60 करोड़ रुपये के काम यूनिवर्सिटी परिसर में कराए गए। कुल राशि करीब 85.81 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61 (आपराधिक साजिश), 316(5) (आपराधिक विश्वासघात), 318(4) (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

ED इस FIR को 2019 में दर्ज अपनी ECIR में जोड़कर PMLA के तहत व्यापक कार्रवाई करेगी।

रिहाई पर क्यों लटका है सस्पेंस?

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की दो पैन कार्ड मामले में सजा के खिलाफ याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। लेकिन जानकारों का कहना है कि इस मामले में राहत मिलने के बाद भी ED के नए केस और 25 से ज्यादा पुराने मामलों के कारण उनकी जेल से बाहर आना फिलहाल आसान नहीं होगा।

फिलहाल आजम खान रामपुर जेल में ही बंद हैं और मामले की जांच जारी है !!

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

Leave a Reply