पं. दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट का 11वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 मरीजों को मिला उपचार परामर्श

अर्जुन रौतेला आगरा। जनसेवा और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को बाग फरजाना स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में 11वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में जन्मजात कटे होंठ, कटे तालु, चेहरे और जबड़े संबंधी विकृतियों से परेशान 50 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया।


शिविर में क्रैनियो-मैक्सिलो-फेशियल एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव महेश गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने नाक, चेहरे एवं जबड़े की विकृति, जबड़े के जोड़ की समस्या, मुंह में गांठ, सिस्ट, ट्यूमर तथा मुंह खोलने में परेशानी जैसी समस्याओं से संबंधित मरीजों को उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।


ट्रस्ट के संस्थापक सचिव विवेक पाठक ने बताया कि शिविर में चयनित 20 निर्धन एवं जरूरतमंद मरीजों के जन्मजात कटे होंठ और कटे तालु का निःशुल्क ऑपरेशन ट्रस्ट द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके आसपास ऐसे जरूरतमंद मरीज हों तो उनकी जानकारी ट्रस्ट तक पहुंचाएं, ताकि उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।


इससे पूर्व आईएमए के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर धाकरे और एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। अतिथियों ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सचिव विवेक पाठक, वरिष्ठ संरक्षक पं. हरिनारायण चतुर्वेदी, अध्यक्ष अभिषेक पाठक एवं राजेश चतुर्वेदी ने जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए गैलेक्सी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. गौरव महेश गुप्ता, डॉ. राकेश त्यागी और डॉ. शर्मिला पंजवानी को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष शर्मा, डॉ. अर्पिता खरे और डॉ. शिवालिक शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    कमला नगर में 17 नवंबर से नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, भव्य रथयात्रा से होगा शुभारंभ

    अर्जुन रौतेला आगरा। अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर पीएनसी परिवार, आगरा के तत्वावधान में मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज एवं संघ के मंगल सान्निध्य में 17 से 25 नवंबर तक…

    आगरा में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज़, 15 से अधिक देशों की फिल्मों की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी आगरा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के रंगों से सराबोर होने जा रही है। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आई.टी.एच.एम. संस्थान के…

    Leave a Reply