अर्जुन रौतेला आगरा। समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जीवन रक्षक संस्था की ओर से कमला नगर स्थित लोकहितम बैंक में वार्षिक महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। तरंग सिंघल के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर लगातार सातवें वर्ष संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि कैंसर, थैलेसीमिया और डायलिसिस जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। शिविर के प्रचार-प्रसार में ब्लॉगर्स और मीडिया से जुड़े साथियों ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अतिन जैन, तरंग सिंघल, आनंद अग्रवाल, रंजना, आशीष, हर्ष, जितेश, कुलदीप, जतिन और राहुल ने व्यवस्थाएं संभालने के साथ रक्तदाताओं का सम्मान किया।
इस अवसर पर एसीपी यातायात अमित कुमार, बबीता पाठक, महंत योगेशपुरी महाराज, व्यवसायी पुष्कल गुप्ता तथा भजन गायक राजा सांवरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने तरंग सिंघल को पटका पहनाकर एवं उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजन के अंत में ‘हर स्वस्थ व्यक्ति का कर्तव्य है रक्तदान’ का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। निवेदक के रूप में पवन सिंघल, अतिन जैन और तरंग सिंघल का विशेष योगदान रहा।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 88688684661
Updated Video





Subscribe to my channel




