कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने बल्केश्वर और दयालबाल में किया जनसंपर्क*

*कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने बल्केश्वर और दयालबाल में किया जनसंपर्क*

आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी, प्रमुख समाजसेवी और व्यापारी नेता विनोद बंसल ने शनिवार को बल्केश्वर स्थित शनिदेव मंदिर में ढोक लगाकर शिवपुरी, बाल्मीकि बस्ती और बल्केश्वर कॉलोनी और दयालबाग में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने उन्हें हाथों हाथ लिया। उनका माला पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया गया।

उनके समर्थक नारे लगाते रहे। भैया जी की बात पर, बटन दबेगा हाथ पर। विनोद बंसल आएंगे, नई रोशनी लाएंगे। साथ में चल रही लड़कियों और महिलाओं की टीम ने जोश भर दिया। प्रचार रथ पर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ गीत लोगों को आकर्षित करता रहा।

जनसंपर्क के दौरान विनोद बंसल ने कहा कि महंगाई को घटाने, युवाओं को रोजगार दिलाने और व्यापारियों की आवाज उठाने के साथ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए मैं चुनाव मैदान में हूं।

जनसंपर्क के दौरान बल्केश्वर क्षेत्र में विनोद बंसल के साथ अनिल चतुर्वेदी (मुन्नू चौबे), संजय श्रीवास्तव, कपूर चंद्र रावत, अनुराग गोयल, ठाकुर रामचंद्र कुशवाह, मंजीत सिंह, बॉबी तिवारी, गुड्डू शुक्ला, मदन शाक्य और अनिल दुबे तथा दयालबाग क्षेत्र में विनोद लाल और राजकुमार चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply