जावरा रतलाम समाचार मध्य प्रदेश संवाददाता श्याम लाल राठौर
जावरा समीपस्थ पिपलोदा में हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत शिक्षा विभाग एवम स्वास्थ विभाग का प्रशिक्षण सम्पन्नस
एसडीएम श्री हिमांशू प्रजापति के निर्देशानुसार एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वी के गुप्ता के मार्ग दर्शन में शिक्षा विभाग एवम स्वास्थ विभाग का बैठक सहप्रशिक्षण स्थानीय जनपद सभागृह में आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों को तिरंगा अभियान में ब्लॉक के मास्टर ट्रेनर जन अभियान परिषद के विकास खंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने हर घर तिरंगा अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए अभियान के संदेश का प्रचार-प्रसार करने, देशवासियों को अपने घर पर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने, देशभक्ति की भावना जागृत करने के तिरंगा अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले के लगभग साढ़े तीन लाख घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है अपने नगर, ग्राम, सेक्टर में समितियों का गठन कर दीवार लेखन, जागरूकता अभियान एवं घर-घर जाकर संपर्क कर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये लोगो को प्रेरित करने एवं अपने लक्ष्यानुसार तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने के लिए और घरों पर लगाने के लिए लोगो को प्रेरित करे की वह इस अमृत महोत्सव का हिस्सा बने।
झंडा संहिता व ग्राम स्तर पर अभियान के सुचारू क्रियान्वयन एवम ग्राम स्तर पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्राओं की रूपरेखा से भी अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात शिक्षक गणेश मालवीय एवम समर मालवीय द्वारा तिरंगा अभियान की विडियो शूट की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीईओ जनपद पंचायत श्री वी के गुप्ता पिपलोदा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड अधिकारी एन आर एल एम दीपक देवड़ा, कंवर लाल पाटीदार बीसीएम स्वास्थ्य विभाग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Updated Video




Subscribe to my channel


