अलवर जिले के गाँव तसई मैं लोक देवता गोगा जाहरवीर की याद में किया भव्य समारोह का आयोजन

खेरली(अलवर)से सत्यवीर सैन की रिपोर्ट

कठूमर उपखंड की ग्राम पंचायत तसई में हिंदुओं के प्रसिद्ध लोक देवता गोगा जाहरवीर की यादगार में प्रसिद्ध लोक गायक के “ढोला समारोह” का भव्य आयोजन किया गया |

जानकारी के अनुसार, चौहान वंश के लोक देवता गोगा जाहरवीर की यादगार में चौहान वंशीय राजपूतों के ग्राम तसई में भूतपूर्व सरपंच संजय सिंह चौहान के नेतृत्व एवं कठूमर विधायक प्रतिनिधि अवधेश बैरवा के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को गोगा जाहरवीर सेवा समिति द्वारा प्रसिद्ध लोक गायक हरिराम गुर्जर के “ढोला समारोह” का भव्य आयोजन किया गया | समारोह में हरिराम गुर्जर द्वारा संगीतमयी धुन पर गोगा जाहरवीर का गुणगान करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया |

समारोह समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अवधेश बैरवा का जाहरवीर सेवा समिति द्वारा साफा बंधन एवं चांदी का मुकुट पहनाकर और गायक हरिराम गुर्जर का साफा बंधन कर स्वागत सम्मान किया गया |

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दुष्कर्म कांड में दूसरा आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी/आगरा। बीए की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले के दूसरे आरोपी…

    किरावली नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने किया ₹1.10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

    नीरज तिवारी आगरा–|किरावली: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने किया ₹1.10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों से मिलेगी मुक्ति; वार्ड 5, 9, 11,…

    Leave a Reply