श्री अरविंद के 150वें जयंती वर्ष एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर आध्यात्म एवं राष्ट्रभक्ति पर

श्री अरविंद के 150वें जयंती वर्ष एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर आध्यात्म एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्री अरविंद शिक्षण संस्थान आगरा द्वारा छह नवंबर-2022 को सूरसदन आगरा में दोपहर दो बजे से किया जाना है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में श्री अरविंद घोष पर सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को आमंत्रित किया गया है।

अनामिका दास और पवित्रा अग्रवाल ने बताया कि मुख्य व्याख्यान कर्ता श्री अरविंद सोसायटी हिन्दी क्षेत्रीय समिति के उपाध्यक्ष एवं श्री अरविंद सोसाइटी राष्ट्रीय कोर ग्रुप पुडुचेरी के सदस्य डा. जेपी सिंह होंगे, जो भारत और मानवता का भविष्य श्री अरविंद और श्री मां के आलोक में पर अपना व्याख्यान देंगे।

उन्होंने बताया कि डा. जेपी सिंह सुल्तानपुर के रहने वाले हैं मेडिसन में एमडी हैं। आप इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी के सदस्य होने के साथ ही चिन्मय मिशन, श्री अरविंद सोसाइटी, बाल कल्याण समिति, भारत विकास परिषद आदि संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुडे हैं। कई संस्थाओं के सुल्तानपुर ब्रांच के अध्यक्ष रहे हैं। पुडुचेरी की श्री अरविंद सोसाइटी कोर ग्रुप के वर्तमान में सदस्य हॆं। आपने श्री अरविंद की कालजयी रचना सावित्री का 90 बार पठन किया है एवं उससे संबंधित वार्ताएं दी हैं। अध्यात्म एवं मेडिसन, इंट्रीगल हेल्थ, इंट्रीगल योगा आदि विषयों पर भी आपने कई वार्ताएं दी हैं।

सुश्री पवित्रा अग्रवाल, बीना अग्रवाल एवं कुमार ललित एवं वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त ने बताया कि कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि एवं श्री अरविंद दर्शन के विचारक रहे श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के आध्यात्म और राष्ट्रभक्ति के गीतों पर आधारित ऑडियो सीडी का विमोचन किया जाएगा। इसके बाद उनके ही इन गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, जिसमें आगरा के कलाकार प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि साहित्यकार श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल पथवारी बेलनगंज निवासी थे और अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमए किया। इसके बाद वह स्वदेश लौटने के बाद 50 साल तक निरंतर लेखन कार्य किया है। श्री अरविंद शिक्षण संस्थान समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेमिनार का आयोजन करती रही है। इस मौके पर अलका अग्रवाल, सुनीता सिंह राजपूत, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट प्रेम चौहान TN NEWS 24 AGRA #8899599945

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply