जानिए 8 नवम्बर 2022 के चंद्र ग्रहण के बारे में

आगरा ( अर्जुन रौतेला)। 8 नवम्बर मंगलवार 2022 के चन्द्रग्रहण के बारे में संपूर्ण जानकारी!

जोधपुर पंचांग के अनुसार भारत में चंद्रग्रहण चंद्र उदय के साथ शाम 5:53 से लगेगा।
सूतक सुबह 5:53 से शुरू हो जाएगा , और ये विरल छाया के साथ शाम 7:27 बजे मोक्ष होगा।

अलग-अलग क्षेत्रों में चंद्र उदय का समय अलग अलग होता है , इस वजह से ग्रहण का सूतक का समय भी अलग-अलग रहेगा।
इस अवसर पर बाबाजी के दरबार की सारी पूजाएँ प्रातः 5:40 तक पूर्ण कर दी जाएगी।

शाम 8:30 बजे बाबाजी के मुख्य द्वार को शुद्धीकरण पश्चात् दर्शन हेतु खोला जाएगा ।

सूतक शुरू होने से पहले ही घर में रखी हुई खाद्य सामग्रियों में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए ।
ऐसा इसलिए किया जाता है , क्योंकि सूतक काल में खाने-पीने की चीजें अशुद्ध हो जाती हैं , और तुलसी या कुश डाल देने से वो चीजें शुद्ध बनी रहती हैं।
चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है।
ग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है. इसलिए मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए, और देवी-देवताओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
इस दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए, और साथ ही यात्रा करने से भी बचना चाहिए. ग्रहण काल में कैंची, चाकू, सुई जैसी नुकीली धारदार चीजों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के समय ना ही भोजन पकाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए।


गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं जाना चाहिए, ऐसा करने से गर्भ में पल रही संतान नकारात्मक ऊर्जा से बची रहती है। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है , कि सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से पांडेसरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई रंग बिरंगी होली

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में आज पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से होली महा पावन पर्व पर खाकी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ट्राफिक समस्या के समाधान हेतु सुरत शहर ट्राफिक पुलिस और सुरत महानगर पालिका की टीम उतरी मैदान में

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध…

    Leave a Reply