लेखपाल संघ ने अनाथालय में बच्चों को वितरण किए ट्रैकसूट एवं अन्य सामान, सामान पाकर बच्चों के खिले चहरे।

।। कोसी कलां ।।

लेखपाल संघ ने अनाथालय में बच्चों को वितरण किए ट्रैकसूट एवं अन्य सामान, सामान पाकर बच्चों के खिले चहरे।

कोसी कलां शहर के गोपाल बाग पर स्थित महर्षि दयानंद स्नेह आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों को लेखपाल संघ मथुरा ने कपड़ों के साथ साथ अन्य सामान वितरण किया। साथ ही बच्चों को जरूरत का सामान भी उपलब्ध कराया।

बताते चलें कि शनिवार की दोपहर को गोपाल बाग पर स्थित अनाथालय पर लेखपाल संघ के द्वारा अनाथ बच्चों को कपड़े बांटे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में रहे कैबिनेट प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने बच्चों को ट्रैक सूट एवं अन्य सामान बांट कर किया। कपड़े व अन्य सामान के मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कैबिनेट प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने सुख सुविधाओं के लिए सब जीते हैं, लेकिन जो व्यक्ति दूसरों के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दे उसे ही समाज याद करता है, क्योंकि निराश्रित की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। बच्चों को भगवान का स्वरूप माना गया है, उनकी सेवा सच्ची सेवा होती है । उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित बच्चों के आवासीय सेवा में भी सुधार की आवश्यकता है। लेखपालों ने अपने अपने संबोधन में कहा कि अनाथालय के लिए जितना हो सकेगा उतना सहयोग करेंगे और बेहतर बनाने में सहायता करेंगे।

उन्होंने अन्य लोगों को भी इस तरह के कार्यों में सहयोग के लिए आगे आने को कहा। आज के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह, जिला मंत्री डालचंद, तहसील मंत्री टेकचंद सोरोत, खेमचंद, कमल सिंह, प्रदीप शर्मा, प्रियांशु, श्रीवास्तव, पंकज परिहार, योगेंद्र सिंह, शिवानी चौधरी, श्रीमती नेहा आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

संवाददाता – विष्णु कुमार
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें।
मो. न.– 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई // होश लाया ठिकाने

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा इलाके के असामाजिक तत्वों का चाकू दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के ऊपर पांडेसरा पुलिस…

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा ने स्थानीय स्वराज चुनावों को लेकर पार्टी में विभिन्न समितियों का गठन किया जिसमें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आने वाले स्थानीय स्वराज्य चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने…

    Leave a Reply