किसानों एवं पीड़ितों की समस्या के समाधान में… सिस्टम सुधार संगठन मैदान में
आगरा:– आख़िर एक ही मुद्दे को बार-बार क्यों प्रशासन को दिखाया जा रहा है…?
प्रशासन की आखिर क्या विवशता है जो समाधान से वंचित पड़ी हुई है समस्या…?
नवलपुर में स्थित रोमसंस कंपनी और रजवे का मामला हर बार प्रशासन के समक्ष खड़ा होता है लेकिन समस्या क्यों नहीं हो रही..? क्या यह समस्या व्यर्थ हैं या फिर धरना प्रदर्शन ज्ञापन व्यर्थ…? आख़िर सच और समाधान क्या है ?
आज कई समस्या को चिन्हित करते हुए सिस्टम सुधार संगठन लगातार तहसील एत्मादपुर पर ज्ञापन और धरना प्रदर्शन कर रहा है लेकिन समस्या का समाधान होता हुआ नजर नहीं आ रहा ।
समस्याओं के निवारण हेतु सिस्टम सुधार संगठन में गरीब किसानों मजदूरों पीड़ितों की समस्या का समाधान और उनके कई बिंदुओं को चिन्हित कर प्रशासन से किसान एवं पीड़ितों की समस्या का समाधान करने हेतु कई बार ज्ञापन और आंदोलन किया है ।
लेकिन जिला तहसील व थाना प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसडीएम के ज्ञापन दिया और शासन-प्रशासन और उच्चाधिकारियों को को भी लापरवाह एवं समस्याओं के समाधान हेतु सशक्त ना होने की भी बात कही । आज सिस्टम सुधार संगठन में उपजिलाधिकारी एत्मादपुर को निम्न समस्याओं को अवगत कराते हुए समाधान हेतु ज्ञापन दिया ।
Updated Video





Subscribe to my channel






