सीएम योगी बोले- माफिया का क्या हश्र है देख लें…, अब युवाओं के हाथों में तमंचा नहीं

आगरा में बोले सीएम योगी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में हुआ बड़ा बदलाव, अब बृज की बारी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा सहित अन्य पार्टियां अपने-अपने महापौर और पालिका व पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों तो जिताने के प्रयास में जुटी हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा में जनसभा संबोधित करने पहुंचे हैं।

आगरा आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण हैं। जिनके कई किस्से कहानियां आगरा से जुड़े हैं। यही वजह थी कि हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब बृज की बारी है। हम जाति और मजहब के हिसाब से नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं ।

भारत आज मजबूत देश बन चुका है। यहां नौ वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ। आज भारत का गौरव लौट आया है। जी-20 इसका उदाहरण है। जी-20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल गई। छह वर्ष पहले ऐसा नहीं था। हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे। आज आगरा स्वर्ग है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई। हमने करोड़ों लोगों को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री मोदी का विजन यूपी का मिशन ये है नया उत्तर प्रदेश। जो किसान पहले सिर झुकाकर चलता था। आज वो सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई। इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।

 

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है। आज पैसा वसूली नहीं होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना हो और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है। जल्द आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ मिला है और पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाई है। आगरा वासियों को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

सीएम योगी ने बताया कि में आज इसीलिए आया हूं कि आप हमारे महापौर प्रत्यशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डों को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। चाहे वो नगर पालिका हो या नगर पंचायत।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नरेगा बना कमाई का जरिया? त्यौंथर जनपद में भुगतान पर उठे सवाल ‘चढ़ावा’ की चर्चा पर फिर से गरमाया त्यौंथर जप त्यौंथर का माहौल

    आगरा में बुजुर्गों को मिलेगा आंखों और स्वास्थ्य का मुफ्त इलाज

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी   आगरा। जनपद आगरा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की तैयारी की जा रही है। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा अटल…

    Leave a Reply