ग्राम चौपाल का मज़ाक उड़ाते नोडल अधिकारी मनोज कुमार , नही आते अधिकारी

ग्राम चौपाल का मज़ाक उड़ाते नोडल अधिकारी मनोज कुमार , नही आते अधिकारी

विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत पोईया मे ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा की अध्यक्षता मे ग्राम जन चौपाल का आयोजन किया गया ब्लॉक प्रमुख द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गांव को शहर की तरह विकसित किया जा रहा है

इसी क्रम मे ओडीएफ योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत को अतरिक्त धनराशि भी दी जा रही है सरकार का प्रयास है गांव गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और गांव की समस्यायों का निस्तारण चौपाल के माध्यम से किया जाए ,शुक्रवार को खंदौली ब्लॉक की दो ग्राम पंचायत पोईया व खांडा मे ग्राम चौपाल का पंचायत घर पर आयोजन किया गया, ग्राम जन चौपाल के दौरान पेयजल समस्या, आंगनवाड़ी , शौचालय, राशन डीलर द्वारा खाद्यान न दिए जाने व साफ सफाई संबंधी कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका भौतिक सत्यापन कर निस्तारण कराया जाएगा

*ग्राम चौपाल मे नामित नोडल अधिकारी मनोज कुमार जो वर्तमान मे जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर तैनात है, अनुपस्थित रहे , इनके वेतन काटने हेतु जिलाधिकारी आगरा को ब्लॉक प्रमुख द्वारा पत्र लिखा गया है* साथ ही ग्राम पंचायत मे स्थित तीन राशन डीलर भरत, जितेंद्र, भुजवेंद्र भी अनुपस्थित रहे ,बताते चलें ब्लॉक प्रमुख द्वारा पूर्व मे भी ग्राम पंचायत धोर्रा मे आयोजित जन चौपाल मे किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी के न पहुंचने पर जिला मजिस्ट्रेट को इसकी शिकायत की गई थी उन्होंने बताया इस पर वर्तमान मे कार्यवाही प्रचलित है इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी कमलकांत, ग्राम सचिव राजकुमार, लेखपाल मनोज कुमार, पंचायत सहायक शैलेश मौर्य, सुनील कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजय सिंह एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दिवाली की मिठास सेहत पर न पड़े भारी, मिठाइयों के अधिक सेवन से बढ़ सकता है ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का खतरा

    अर्जुन रौतेला आगरा। दीपावली का त्योहार मिठाइयों, पकवानों और पारिवारिक खुशियों के बिना अधूरा माना जाता है, लेकिन त्योहारों के दौरान बढ़ता मीठे और वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य…

    दिवाली के बाद प्रदूषण का बढ़ता प्रकोप, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

    अर्जुन रौतेला (नई दिल्ली) । दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी का संदेश लेकर आता है, लेकिन त्योहार के बाद दिल्ली-NCR सहित आसपास के क्षेत्रों में बढ़ता वायु प्रदूषण जनस्वास्थ्य…

    Leave a Reply