Kiraoli News : मौसम ने ली करवट झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

किरावली: मौसम ने ली करवट झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
किरावली तहसील के हर एक क्षेत्र में हवा-आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, इसके बाद पूरे कस्वा में बादल छाए और बरसे। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से हल्की राहत मिली है।
किरावली में आज सुबह से अचानक मौसम ने करवट ली और कस्वा के कई गाँव में झमाझम बारिश हो गई। करीब 3 बजे से शुरू हुई बरसात ने शाम को बरसात ने पूरे कस्वा को तर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार रात में भी तेज बरसात की संभावना है।

बता दें कि गर पिछले 2 सप्ताह से बहुत तेज गर्मी पड़ रही थी और पिछले 4 दिनों की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आखिरी में सौमवार दोपहर मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

दोपहर बाद कस्वा से जुड़े सभी क्षेत्र में बारिश हुई थी जो कुछ देर बाद थम गए और तेज धूप भी निकल आई थी लेकिन फिर अचानक मौसम बदला और शाम से पूरे क्षेत्र में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। जो की क्षेत्र में भी शाम को अच्छी बरसात हो गई है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply