कमला नगर में लाइफस्टाइल मेरी सहेली एग्जीबिशन में महिलाएं करेंगी अपने हुनर का प्रदर्शन

 

*कमला नगर में शनिवार को लगेगी फैशन एंड लाइफ़स्टाइल मेरी सहेली एग्जीबिशन*

*आगरा, टूंडला, हापुड़ और फिरोजाबाद की 60 घरेलू महिलाएं करेंगी अपने हुनर और शौक का प्रदर्शन*

*केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती मधु बघेल और भाजपा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती उपमा गुप्ता करेंगी हौसला अफजाई*

आगरा। विगत 4 वर्षों से आगरा और आसपास के क्षेत्रों की घरेलू महिलाओं के शौक और हुनर को शानदार प्लेटफार्म प्रदान करने वाली श्रीमती मुक्ता अग्रवाल और श्रीमती पूजा मित्तल द्वारा फैशन और लाइफ स्टाइल पर केंद्रित चौथी मेरी सहेली एग्जीबिशन 22 जुलाई, शनिवार को सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक कमला नगर स्थित सेलिब्रेशन होटल में लगाई जाएगी।
पूजा और मुक्ता के अनुसार रक्षाबंधन और हरियाली तीज के उपलक्ष्य में इस बार की प्रदर्शनी राखी और तीज स्पेशल रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री की धर्मपत्नी व प्रमुख समाज सेवी श्रीमती मधु बघेल और विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती उपमा गुप्ता संयुक्त रूप से करेंगी। वे इन घरेलू महिलाओं का हौसला भी बढ़ाएंगी।
इस अनूठी प्रदर्शनी में आगरा, टूंडला, हापुड़ और फिरोजाबाद की 60 घरेलू महिलाएं 60 स्टॉल्स पर अपने हुनर और शौक का प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शनी देखने आने वाली महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए डॉ. प्रशांत गुप्ता (हेल्थ पॉइंट वाले) बिना केमिकल साइड इफेक्ट वाली फेस थेरेपी का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, बूरा खाने से वजन कम करने और डायबिटीज नियंत्रण के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे।
सभी दर्शकों के लिए गेम्स, चाट-पकौड़ी और फन एंटरटेनमेंट के साथ-साथ गिफ्ट और लकी कूपन का भी इंतजाम आयोजकों द्वारा किया गया है।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply